Sad Shayari जुदाई और तन्हाई का दर्द बयां करती 25 रुला देने वाली हिंदी सैड शायरी। टूटे दिल के लिए ये अल्फाज़ आपके आँसू रोक नहीं पाएंगे। इश्क़ का अधूरापन महसूस करें।
Sad Shayari : अश्कों का समंदर शायरी जो दिल का दर्द बयां करती हैं

वो तो खुशबू है, हवाओं में बिखर जाएगा, मसला फूल का है, फूल किधर जाएगा?
बड़ी तब्दीलियां लाया हूँ अपने आप में लेकिन, बस तुमको याद करने की वो आदत अब भी बाकी है।
बिछड़ के तुम से ज़िन्दगी सज़ा लगती है, यह सांस भी जैसे अब मुझसे ख़फ़ा लगती है।
तेरे जाने से तो कुछ नहीं बदला, बस जहाँ दिल होता था, अब वहाँ दर्द होता है।
मोहब्बत का नतीजा, दुनिया में हमने बुरा देखा, जिन्हें दावा था वफ़ा का, उन्हें भी हमने बेवफ़ा देखा।
वो गए… हम रह गए: दर्द-ए-जुदाई के अल्फाज़

अजीब दस्तूर है ज़माने का, अच्छी यादें पेनड्राइव में और बुरी यादें दिल में रखते हैं।
मेरी खामोशी से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता, और शिकायत में दो लफ़्ज़ कह दूँ तो वो चुभ जाते हैं।
इतनी भीड़ है इस दुनिया में, फिर भी हर कोई यहाँ अकेला है।
कौन कहता है कि तन्हाइयां अच्छी नहीं होतीं, बड़ा हसीन मौका देती हैं, खुद से मिलने का।
घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यु कर ले, किसी रोते हुए बच्चे को हँसाया जाए।
ख़ामोशी का शोर: गहरी शायरी जो जुदाई का अहसास कराएँ

इश्क़ ने ‘ग़ालिब’ निकम्मा कर दिया, वरना हम भी आदमी थे काम के।
तुम क्या जानो उस दरिया पर क्या गुज़री, तुमने तो बस पानी भरना छोड़ दिया।
उसकी जीत से होती है खुशी मुझको, यही जवाब मेरे पास अपनी हार का है।
हज़ारों उलझनें राहों में और कोशिशें बेहिसाब, इसी का नाम है ज़िन्दगी, चलते रहिये जनाब।
सुना है लोग उसे आँख भर के देखते हैं, सो उसके शहर में कुछ दिन ठहर के देखते हैं।
इश्क़ का अधूरापन: तन्हाई और विरह की भावुक कविताएँ

आँसुओं का कोई वज़न नहीं होता, लेकिन निकल जाने पर मन हल्का हो जाता है।
दर्द की भी अपनी एक अदा है, वो भी सहने वालों पर ही फ़िदा है।
शायद उम्मीदें ही होती हैं ग़म की वजह, वरना ख्वाहिशें रखना कोई गुनाह तो नहीं।
बहुत अंदर तक तबाही मचाता है, वो आंसू जो आँख से बह नहीं पाता है।
ज़िन्दगी तुझे समझूँ या तुझे जिऊँ, ये कश्मकश अब तक जारी है।
दर्द-ए-दिल की दास्तान: जुदाई की मार पर अनमोल शायरी

फुर्सत में करेंगे तुझसे हिसाब-ए-ज़िन्दगी, अभी तो उलझे हैं खुद को सुलझाने में।
वो रो रो कर कहते रहे कि नफरत है तुमसे, मगर एक सवाल आज भी परेशान किये हुए है, कि अगर नफरत ही थी तो रोये क्यों?
वक़्त ने सिख दी हमें होशियारी वरना, हम भी कभी मासूमियत की हद थे।
तजुर्बे ने एक ही बात सिखाई है, नया दर्द ही पुराने दर्द की दवाई है।
मुझे खैरात में मिली ख़ुशी अच्छी नहीं लगती, मैं अपने ग़मों में रहता हूँ नवाबों की तरह।











